दरभंगा, जनवरी 16 -- दरभंगा। लनामिवि के वूमन सेल और डब्ल्यूआईटी के संयुक्त तत्वावधान में महिला स्वास्थ्य व स्वच्छता पर संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को हुआ। मुख्य वक्ता डीएमसीएच के पैथोलॉजी विभाग की प्रमुख प्रो. पूनम कुमारी मिश्रा ने बीमारियों के रोकथाम, व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण और स्वस्थ जीवनशैली पर विस्तार से जानकारी दी। प्रो. लावण्य कीर्ति सिंह और प्रो. पुनिता झा ने मातृशक्ति को समाज का मजबूत स्तंभ कहा। प्रो. पुष्पम नारायण ने साहस और आत्मविश्वास को स्वस्थ शरीर और मन का आधार माना। मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. मंजू राय ने स्वास्थ्य और स्वच्छता को बनाए रखने का महत्व बताया। डब्ल्यूआईटी निदेशक प्रो. अजय नाथ झा ने स्वास्थ्य, मानसिक कल्याण और पर्यावरणीय कारकों के बीच संबंध पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर छात्राओं के बीच पोस्टर प्रतियोगिता हुई। विषय प्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.