रिषिकेष, जून 21 -- आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महिलाओं को अपने पक्ष में करने में जुट गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को महिला सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें 16 कीर्तन मंडलियों की महिलाओं को सम्मानित किया। रविवार को कालूवाला स्थित बारात घर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अश्वनी बहुगुणा ने कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की सबसे बड़ी ताकत मातृशक्ति है और 2027 में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में महिलाएं निर्णायक भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं संगठित होकर आगे आती हैं, तो किसी भी बदलाव को रोका नहीं जा सकता। यह भी पढ़ें- मातृशक्ति के बल पर ही होगा प्रदेश मे सत्ता परिवर्तन: अश्वनी बहुगुणा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...