मातृशक्ति के प्रति श्राद्ध से निवेदित की श्रद्धा
वाराणसी, अक्टूबर 4 -- वाराणसी। पितृपक्ष में नवमी की तिथि पर वंशजों ने पूर्वजों में शामिल मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा श्राद्ध के माध्यम से निवेदित की। पिता पक्ष के लिए दादी, बुआ, चाची और मातृ पक्ष से नानी, मौसी, मामी के निमित्त तर्पण-पिंडदान आदि रविवार को संपादित किए गए। देश के विभिन्न प्रांतों से आए लोग पिशाचमोचन कुंड पर सुबह से ही तर्पण और श्राद्ध में जुटे रहे। यह भी पढ़ें- 'आगमन' ने तृप्त किया 10 हजार अजन्मी बेटियों को तर्पण और पिंडदान कुंड के पिशाचेश्वर स्थान के आसपास एक बार में सौ से अधिक वेदियों पर त्रिपिंडी श्राद्ध कराया जा रहा था। पं.प्रदीप कुमार पांडेय के मुख्य आचार्यत्व में तीन सौ से अधिक पुरोहितों ने कर्मकांड कराए। पूरे दिन में यह क्रम तीन बार दोहराया गया। पिशाचमोचन तीर्थ के अन्य घाटों पर भी सुबह से शाम तक पिंडदान का विधान देशभर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.