सीवान, अप्रैल 10 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के नगर पंचायत के पसनौली काली माता मंदिर परिसर में नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। महायज्ञ महामहोत्सव में श्रीमद देवी भागवत महापुराण के तृतीय दिवस की कथा में श्रीधाम वृंदावन से पधारें कथावाचक आचार्य मधुसूदन पाठक सावन बिहारी जी महाराज ने अपने ओजपूर्ण प्रवचन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रवचन के दौरान देवी भागवत कथा सुनने पंडाल में श्रोताओं की बेतहाशा भीड़ उमड़ रही है। महाराज ने कथा में मधु कैटभ नामक दैत्य की कथा सुनाया जिसमें उन्होंने मातृ शक्ति का अनुभव कराया। आचार्य ने कहा कि बिन मातृ शक्ति का देवताओं का कार्य भी नहीं हो सकता हैं। मातृ शक्ति से ही संसार का उद्धार हो सकता हैं। बहकावे में आकर महिलाएं अपनी शक्तियां भूल जाती हैं। महाराज ने मातृ शक्ति का विस्तृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.