मातृशक्ति की आवाज को मजबूती देने का संकल्प
रिषिकेष, सितम्बर 2 -- रानीपोखरी स्थित एक मैरिज हॉल में परवादून जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मातृशक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की महिलाओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। उन्होंने महिला सुरक्षा, अधिकार, स्वावलंबन और स्थानीय समस्याओं से जुड़े मुद्दों पर विचार भी साझा किए। कांग्रेस नेताओं ने महिलाओं की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाकर समाधान के लिए लगातार प्रयास करने की बात कही। जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। मातृशक्ति की आवाज को मजबूती देना कांग्रेस की प्राथमिकता है। उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की। डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि महिलाएं परिवार और समाज की मजबूत आधारशिला हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं की समस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.