हजारीबाग, अप्रैल 29 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। मातृभूमि फाउंडेशन ने यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज के सहयोग से बुधवार को करियर काउंसलिंग कैंपेन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को करियर विकल्पों के प्रति जागरूक करना और सही मार्गदर्शन देना था। मुख्य अतिथि के रूप में विशेष न्यायाधीश तन्वी , एसडीएम आदित्य पांडेय, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ऋषिकेश पांडेय और प्रिंसिपल रश्मि प्रधान उपस्थित रहीं। अतिथियों का स्वागत जोहार शॉल, पौधा और स्मृति चिह्न देकर किया गया। संस्थापक दीपक कुमार ने प्रिंसिपल को सम्मानित किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, सकारात्मक सोच और निरंतर मेहनत का महत्व बताया। मंच संचालन जया पाठक ने किया। कार्यक्रम में सौरव तिवारी, साहिल तिवारी समेत कई सदस्य मौजूद रहे। अंत में उर्मिला मैम ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.