बगहा, अप्रैल 29 -- रवींद्र नाथ तिवारी नरकटियागंज । बॉलीवुड अभिनेता और पद्मश्री से सम्मानित मनोज वाजपेयी अब अपनी मातृभूमि के आदिवासियों और वंचितों के उत्थान के लिए काम करेंगे। वे अपने पैतृक गांव बेलवा बहुअरी से एक विकास मुहिम की शुरुआत करने जा रहे हैं। इसके तहत गांव में एक कौशल उन्नयन केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस पूरी योजना को भितिहरवा आश्रम जीवन कौशल ट्रस्ट के सहयोग से धरातल पर उतारा जाएगा। मनोज वाजपेयी ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े आदिवासियों, मुसहर और धांगड़ समाज के उत्थान के लिए विस्तृत खाका तैयार किया है। अभिनेता के चचेरे भतीजे सौरव वाजपेयी ने बताया कि मनोज हाल ही में गांव आए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी जमीन का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से विचार-विमर्श किया। बचपन से ही इन समुदायों के साथ जुड़ी यादों ने उन्हें इस सेवा कार्य के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.