मुंगेर, दिसम्बर 13 -- मुंगेर, निज संवाददाता । मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को प्री फैब्रिकेटेड अस्पताल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन की अध्यक्षता में सम्पन्न एमपीसीडीएसआर कार्यशाला में डीपीएम फैजान आलम अशरफी के अलावा जिला के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक के अलावा सभी प्रखंड से एक आशा एवं एक एएनएम शामिल हुई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन ने सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में हुए मातृ मृत्यु का प्रतिवेदन प्रतिवेदित करते हुए मातृ मृत्यु के कारणों का पता लगाने पर बल दिया। ताकि भविष्य में मातृ मृत्यु दर को कम करते हुए प्रसव के दौरान महिलाओं की जान बचाई जा सके। इसके लिए प्रसव पूर्व होने वाले सभी तरह की जांच सुनिश्चित कराया जाए। सिविल सर्जन ने सभी गर्भवत...