छपरा, मार्च 9 -- फोटो- 6 तरैया रेफरल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं होने पर हो हल्ला मचातीं गर्भवती महिलाएं तरैया, एक संवाददाता। तरैया रेफरल अस्पताल में सोमवार को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं होने पर गर्भवती महिलाओं व उनके परिजनों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। गर्भवती महिलाओं में श्रुति देवी, मीना कुमारी, साधना कुमारी, गुंजन देवी तथा परिजनों में उमेश सिंह, शत्रुध्न प्रसाद, श्रीकांत कुमार ने बताया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। डॉक्टर द्वारा जांच की सलाह दिए जाने पर उन्हें मजबूरन बाजार में अधिक पैसे देकर निजी केंद्रों पर जांच करानी पड़ती है। शिविर में गर्भवती महिलाओं की ऊंचाई, वजन, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर सहित अन्य आवश्यक जांच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.