बगहा, मई 21 -- बगहा,नगर प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत गुरुवार को अनुमंडलीय अस्पताल, सहित शहरी पीएचसी में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 41 गर्भवती महिलाओं का निबंधन कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के बाद जरूरतमंद महिलाओं के बीच दवाओं का वितरण किया गया तथा सुरक्षित मातृत्व को लेकर आवश्यक परामर्श भी दिया गया। प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. ए.के. तिवारी ने बताया कि शिविर में डॉ. चंदन कुमार, डॉ. शिवांगी गुप्ता एवं डॉ. तारिक नदीम की टीम ने महिलाओं की जांच की। इस दौरान हीमोग्लोबिन ,ब्लड प्रेशर, वजन, शुगर समेत अन्य जरूरी जांच की गई। चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार लेने, नियमित रूप से आयरन एवं कैल्शियम की दवा सेवन करने तथा गर्भावस्था के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- सुर...