चाईबासा, अप्रैल 19 -- चाईबासा। समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में प्रमंडलीय प्रशिक्षण संस्थान में मातृत्वपोषण को लेकर सोनुवा तथा मनोहरपुर प्रखंडों की सेविकाओं के तीन दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। इस दौरान प्रशिक्षक आलोक कुमार ने सेविकाओं को गर्भवती माता के खान-पान और पोषण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी। साथ ही खतरे की पहचान वाली गर्भवती माताओं की सही देखभाल के साथ उनके बीच आईएफए टैबलेट, कैल्शियम की गोली तथा फोलिक एसिड की गोली देने के साथ ही उनके खान-पान के साथ-साथ साफ सफाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में एएनसी एंटीनेटल चेकअप पर भी जोर दिया गया, ताकि गर्भवती माता की समुचित देखभाल की जा सके और उनके गर्भ में पल रहे शिशु की देखभाल हो सके। यह भी पढ़ें- गर्भावस्था में महिला को पोषण युक्त संतुलित आहार जरूरी प्रशिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.