हापुड़, मई 18 -- हापुड़ मीनोपॉज़ल समिति के तत्वाधान हितकारी पैलेस में सोमवार को मातृत्व को समर्पित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। महिलाओं के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मनोरंजन के महत्व को ध्यान में रखते हुए इस विशेष कार्यशाला में मां के प्रति सभी सदस्यों की भावनाओं की अभिव्यक्ति हुई। मातृत्व थीम को लेकर विशेष आकर्षण स्वरूप तंबोला में सभी ने पुरस्कार प्राप्त कर आनंद लिया। डा.विमलेश शर्मा सभा संस्थापिका द्वारा अन्य सीनियर सदस्यों के साथ दीप प्रज्जवल्लित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ विमलेश ने अपनी भूमिका को सार्थक करते हुए महिलाओं को वर्ल्ड हाइपरटेंशन-डे पर विशेष जानकारी से अवगत कराया। गीत, नृत्य और शायरी के नाम यह शाम चटपटी चाट के साथ समाप्त हुई। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्यशालाओं का आगे भी आयोजन होगा और 40 वर्ष से ऊपर की महिला...