नई दिल्ली, जुलाई 29 -- मां बनना हर महिला का सपना होता है। लेकिन कई बार प्रकृति, स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं या बांझपन (इन्फर्टिलिटी) के कारण यह सपना अधूरा रह जाता है। आधुनिक चिकित्सा विज्ञान ने इन चुनौतियों का समाधान खोज लिया है और आज आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) लाखों दंपतियों के जीवन में नई उम्मीद लेकर आया है। वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना कुमारी के नेतृत्व में बिहार के मुजफ्फरपुर में स्थापित नारायणी हॉस्पिटल फर्टिलिटी एंड आईवीएफ सेंटर इसी उम्मीद को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहा है।22 वर्षों का अनुभव नारायणी हॉस्पिटल फर्टिलिटी एंड आईवीएफ सेंटर का नेतृत्व कर रही हैं वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना कुमारी, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। एमबीबीएस, एमडी (ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गा...