आगरा, फरवरी 19 -- गणेश राम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में गुरुवार को सप्त शक्ति संगम- मातृ शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. बीना शर्मा, डॉ. अरुणा सिंह ने किया। प्रधानाचार्य चारु पटेल ने कहा कि मातृशक्ति समाज की प्रथम शिक्षिका है और यह सम्मेलन नारी शक्ति के सात आयामों-संस्कार, शिक्षा, संस्कृति, सेवा, नेतृत्व, आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्र निर्माण का उत्सव है। अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. बीना शर्मा ने कुटुंब प्रबोधन एवं पर्यावरण पर जोर देते हुए माताओं से बच्चों में नैतिक मूल्यों और प्रकृति प्रेम विकसित करने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता डॉ. अरुणा सिंह ने कहा कि महिला के वात्सल्य से ही परिवार, समाज और राष्ट्र में समरसता का निर्माण होता है। मातृत्व केवल संबंध नहीं, समाज को जोड़ने वाली शक्ति है। कार्यक्रम के दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.