अररिया, मार्च 23 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। तेज आंधी और प्राकृतिक आपदा के बीच घटी यह घटना न केवल हृदय विदारक है, बल्कि आस्था और चमत्कार का अद्भुत संगम भी प्रतीत होती है। कोठीहाट निवासी संजय राय के परिवार में जो कुछ हुआ, उसे सुनकर हर कोई भौंचक रह गया। यह किसी फिल्म का दृश्य नहीं, बल्कि वह सच्चाई है जिसे लोगों ने अपनी आंखों से देखा। तेज आंधी के चलते घर गिरने से संजय राय के पुत्र शिवम कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। बेटे के शव को लेकर जब पिता और मां दुर्गी देवी अस्पताल पहुंचे, तो पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां दुर्गी देवी अपने बेटे की मौत पर छाती पीट-पीटकर विलाप कर रही थीं। अस्पताल परिसर में मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो थी। इसी दौरान, मानो ईश्वर ने अपनी लीला दिखाते हुए एक और दृश्य रच दिया। शोक में डूबी मां दुर्गा देवी अचानक रोते-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.