छपरा, फरवरी 2 -- मां निश्चिंत, बच्चे सुरक्षित : विकास भवन का पालनाघर बना कामकाजी माताओं का सहारा सारण में संवेदनशील प्रशासन की पहचान बना पालनाघर छपरा, नगर प्रतिनिधि। काम और मातृत्व के बीच संतुलन बना पाना किसी भी महिला के लिए आसान नहीं होता। खासकर तब, जब छोटे बच्चे हों और नौकरी की जिम्मेदारियां भी उतनी ही अहम हों। सारण जिले में जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन में संचालित पालनाघर ऐसी ही कामकाजी माताओं के लिए एक सुकून भरा ठिकाना बनकर उभरा है। बीते एक वर्ष से अधिक से सफलतापूर्वक चल रहा यह पालनाघर न सिर्फ बच्चों को सुरक्षित माहौल दे रहा है, बल्कि महिला कर्मियों के चेहरे पर भी राहत और आत्मविश्वास की मुस्कान ला रहा है। राज्य सरकार के स्तर पर जारी गाइडलाइंस के तहत 16 जनवरी 2025 में विकास भवन में महिला कर्मियों के लिए इस पालनाघर की शुरुआत की गई थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.