मातृत्व अवकाश न देने की 40 शिकायत
नोएडा, जुलाई 13 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। श्रम विभाग में बीते एक वर्ष में 40 से अधिक महिलाओं ने नौकरी से निकाले जाने और मातृत्व अवकाश न दिए जाने की शिकायत की है। श्रम विभाग के अनुसार, अधिकांश शिकायतें निजी कंपनियों, फैक्ट्रियों और संस्थानों से आती हैं। कई महिलाओं ने आरोप लगाया कि गर्भावस्था की जानकारी देने के कुछ दिन बाद कई तरह के कारण बताकर नौकरी से हटा दिया गया। श्रम निरीक्षक सुप्रिया ने बताया कि कोई कंपनी मातृत्व लाभ अधिनियम का पालन नहीं करती तो महिला श्रम विभाग में शिकायत दर्ज करा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.