सीवान, मार्च 10 -- आंदर, संवाद सूत्र। प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 69 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान महिलाओं को आवश्यक दवाएं और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि अब यह अभियान प्रत्येक माह 9, 15 और 21 तारीख को आयोजित किया जाता है, ताकि अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं को समय पर जांच और उपचार मिल सके। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान महिलाओं की खून और पेशाब की जांच के साथ ब्लड प्रेशर की जांच भी की गई। साथ ही उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था (हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी) की पहचान कर उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया, जिससे प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमं...