कानपुर, मार्च 1 -- कानपुर। बिठूर स्थित मातृछाया गुरुकुलम में रविवार को सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार आयोजित किया गया। इसमें 35 बच्चों का यज्ञोपवीत संपन्न हुआ। आचार्य रवि शंकर किंकर महाराज के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रोहित मिश्रा, शिल्पा मिश्रा सुमित छाबड़ा व बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...