मातुदा नंद जी महाराज का 57वां समाधि दिवस मना
रामगढ़, मई 31 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा पटेलनगर स्थित जय गुरुदेव धाम में शनिवार को बाबा मातुदा नंद जी महाराज का 57वां समाधि दिवस (पुण्यतिथि) मनाया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को भजन-कीर्तन से हुआ। इसमें मदन सोनी, विष्णु नेहवाल, संजय शर्मा, सुनील साहू, मुन्ना शर्मा, संतोष सोनी, रेखा शर्मा, चिंता देवी, राधा अग्रवाल, अनिता बंसल, बबीता गोयल, सीमा गोस्वामी आदि ने भजन प्रस्तुत किया। वहीं रविवार केा भव्य भंडारा का आयोजन हुआ। इसे सफल बनाने में ट्रस्टी तारा मेवाड़ा और विजय लक्ष्मी शर्मा के परिवार ने योगदान दिया। मौके पर ट्रस्टी तारा मेवाड़ा व विजय लक्ष्मी शर्मा ने बताया कि 31 मई 1969 में बाबा मातुदा नंदजी ने भुरकुंडा पटेलनगर गुरूदेव धाम में समाधि ली थी। इसलिए प्रत्येक वर्ष उनकी याद में समाधि दिवस मनाया जाता हैं। कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.