पटना, सितम्बर 30 -- नए विश्वविद्यालय अध्यादेश और माता सीता महिला विवि में महिला कॉलेजों को शामिल किए जाने के विरोध में बुधवार को बिहार के विभिन्न कॉलेजों में शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने काला बिल्ला लगा कार्य किया और विरोध प्रदर्शन किया। कई कॉलेजों में मानव श्रृंखला बना नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उच्च शिक्षा से जुड़े निर्णयों में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं की अनदेखी की जा रही है। इससे उच्च शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होगी और निजी विश्वविद्यालयों के विस्तार का मार्ग प्रशस्त होगा। जेडी वीमेंस कॉलेज में भी शिक्षकों और छात्राओं का प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए आपत्तियां दर्ज कराईं। कहा कि उनका विरोध महिला विश्वविद्यालय की स्थापना से नहीं, बल्कि वर्तमान में पाट...