कानपुर, अप्रैल 20 -- कानपुर। अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान, अयोध्या एवं जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम शृंखला के अंतर्गत 'सीता तत्व परिसंवाद एवं रामायण शक्ति तत्व उत्सव' का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति के आदर्श स्वरूप, विशेषकर माता सीता के जीवन-मूल्यों, त्याग, धैर्य एवं शक्ति के विविध आयामों पर विचार-विमर्श करना रहा। अध्यक्षता प्रख्यात विद्वान एवं शिक्षाविद आचार्य ओमशंकर त्रिपाठी ने की। मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर सुनील मिश्र और आचार्य त्रिपाठी ने कहा कि रामायण में नारी शक्ति का सर्वोच्च उदाहरण माता सीता के रूप में मिलता है। यह भी पढ़ें- त्याग और आदर्श की प्रतीक हैं माता सीता : विष्णु वैष्णव जी प्रोफेसर निशा अग्रवाल, प्रोफेसर रं...