हजारीबाग, मई 4 -- बरही, प्रतिनिधि। विश्व हिन्दू परिषद की दुर्गा वाहिनी ने सीता नवमी समारोह का आयोजन किया। यह भी पढ़ें- महिलाओं ने सीता नवमी उत्सव मनायासमारोह का आयोजन स्थानीय शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित सीता पूजन समारोह वाहिनी के जिला संयोजिका प्रीति कुमारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि दुर्गा वाहिनी की प्रांत संयोजिका कीर्ति गौरव शामिल थीं। समारोह का शुभारंभ भारत माता, माता सीता और प्रभु श्रीराम के पूजन के साथ हुआ। मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की सदस्यों को संबोधित करते हुए प्रांत संयोजिका कीर्ति ने कहा कि सीता नवमी, जिसे जानकी नवमी भी कहते हैं माता सीता के पृथ्वी से प्रकट होने की स्मृति में मनाई जाती है। यह पर्व धैर्य, पवित्रता और आदर्श नारीत्व का प्रतीक है।सीता माता का संदेश इस दिन उपवास रखकर माता सीता और भगवान राम क...