बरेली, फरवरी 28 -- बमनपुरी में हो रही 166वीं फाल्गुन वाली रामलीला में शुक्रवार को माता सीता जन्म लीला का मंचन हुआ। इस कथा का वर्णन मुनेश्वर दास ने काव्य रूप में किया। वहीं राजा जनक के घर माता सीता का जन्म होने पर मंगल गीत गाये गए। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजू मिश्रा ने सीता जन्म के इस अवसर पर सभी भगवान का स्वरूप धारण किए लोगों के साथ फूलों की होली खेली। सभी ने भगवान के स्वरूपों की आरती उतार आशीर्वाद लिया। रामलीला कमेटी के प्रवक्ता विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि मंगलवार की लीला में विश्वामित्र का आगमन एवं अहिल्या उद्धार लीला का मंचन होगा। संरक्षक सर्वेश रस्तोगी, महामंत्री दिनेश दद्दा व सुनील रस्तोगी, कोषाध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, लीला प्रभारी अखिलेश अग्रवाल व विवेक शर्मा, नवीन शर्मा, नीरज रस्तोगी, बॉबी रस्तोगी, अमित वर्मा, दीपेन्द्र वर्मा आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.