भोपाल, अगस्त 20 -- माता सीता और महिलाओं पर दिए विवादित बयान के बाद मध्य प्रदेश के गुना से विधायक पन्नालाल शाक्य कांग्रेस के निशाने पर आ गए हैं। गुना जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा यादव की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली एसपी को ज्ञापन सौंपा। सीमा यादव ने विधायक से माफी मांगने को कहा और पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। बवाल बढ़ता देख विधायक पन्नालाल शाक्य ने एक्स पर एक पोस्ट में सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।अब दी सफाई विधायक पन्नालाल शाक्य ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बलराम महोत्सव में दिए गए मेरे बयान का गलत मतलब निकाला जा रहा है। मेरे कहने का आशय यह था कि जिन लोगों ने महिलाओं का अपमान किया है उनका पतन हो गया है। बता दें कि मंगलवार को गुना की नानाखेड़ी कृषि उपज मं...