आगरा, जनवरी 3 -- कुशवाह युवा मंच ने शनिवार को माता सावित्रीबाई फूले की 195वीं जयंती श्रद्धा से मनाई। कार्यक्रम अध्यक्ष विपिन कुशवाह के नेतृत्व में हुआ। चित्र पर माल्यार्पण कर उनके संघर्षपूर्ण जीवन, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण में योगदान पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलकर शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक न्याय को मजबूत करने का आह्वान किया। कक्षा 1 से 12 तक की पाठ्य पुस्तकों के प्रथम पृष्ठ पर फूले दंपत्ति का चित्र प्रकाशित करने की मांग रखी गई। इस मौके पर मनीष कुशवाह, राघवेन्द्र कुशवाह, मुकेश कुशवाह, अमित कुशवाह, राहुल कुशवाह और सौरभ कुशवाह मौजूद रहे। इसी क्रम में आवास विकास डा. आम्बेडकर जयंती समारोह समिति ने प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फूले का जन्मोत्सव मनाया। शुभारंभ अध्यक्ष डॉ. गीता यादवेन्दु ने बाबा साहब और माता सावित्रीबाई फूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.