रुडकी, जनवरी 3 -- माता सावित्रीबाई फुले कन्या जूनियर हाई स्कूल में भारत की पहली महिला शिक्षिका एवं महान समाज सुधारक माता सावित्रीबाई फुले का जन्मोत्सव शनिवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उनके जीवन और संघर्ष को याद किया। विद्यालय के संस्थापक डॉ. पहल सिंह सैनी ने माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि माता सावित्रीबाई फुले ने अपने पति महात्मा ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर महिलाओं और दलितों की शिक्षा के लिए ऐतिहासिक कार्य किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.