चतरा, अप्रैल 23 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। प्रखंड के मड़गदा पंचायत अंतर्गत हरहद गांव में आयोजित माता श्री कोलेश्वरी प्राण प्रतिष्ठा सह यज्ञ का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन यज्ञ स्थल पहुंच रहे हैं। धार्मिक अनुष्ठानों, भजन-कीर्तन और प्रवचन से पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया है। इस भव्य धार्मिक आयोजन में उत्तर प्रदेश के झांसी से पहुंची चर्चित प्रवचनकर्ता एवं भागवत कथा वाचक आराध्या जी श्रद्धालुओं को अपने मधुर वाणी से श्रीमद्भागवत कथा एवं श्रीराम कथा का रसपान करा रही हैं। उनके प्रवचन को सुनने के लिए प्रतिदिन देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। यह भी पढ़ें- भगवती नगर भ्रमण में झूमे सनातनी यज्ञ समिति एवं ग्रामीणों द्वारा आयोजन को सफल बनाने के लिए व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.