मैनपुरी, मार्च 19 -- नवरात्र के पहले दिन जिले के मंदिरों में माता शैलपुत्री की आराधना हुई। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ पहुंच गई। माता शैलपुत्री की आराधना विधि-विधान से करते हुए मनौतियां मांगी गईं। नगर के माता शीतला देवी मंदिर पर आस्था का सैलाब उमड़ा। यहां हजारों की संख्या में भक्त पूजा करने पहुंचे। गांव से लेकर शहर तक मंदिरों में मां के जयकारे लगते रहे। जगह-जगह मां के पंडाल सजाकर मूर्ति स्थापना की गई। जहां सुबह-शाम आरती में लोगों ने भाग लिया। गुरुवार को नवरात्र के पहले दिन ही भक्त आस्था के सागर में डूबे नजर आए। सुबह चार बजे से घरों में पूजा अर्चना की तैयारियां शुरू हो गईं। घरों में भक्तों ने एक साथ बैठकर मां की आराधना की। हवन कुंड में आहुतियां देकर देवी-देवताओं को मनाया। शीतला माता मंदिर में शतचंडी यज्ञ भी हुआ। जिसमें आहुतियां द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.