भदोही, मार्च 9 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड औराई के डेरवां गंगा तट स्थित मां शीतला का भक्तों सोमवार को भव्य शृंगार किया। मंगला आरती के साथ प्रातःकाल से ही शुरू हुआ दर्शन-पूजन का क्रम देर शाम तक चलता रहा। साप्ताहिक मेला के अवसर पर सोमवार को मां शीतला का रंग बिरंगे सुगंधित पुष्पों से भव्य शृंगार किया गया। प्रातःकाल मंगला आरती के साथ दर्शन-पूजन के लिए लगी कतार लम्बी होती चली गई। देर शाम तक चले दर्शन-पूजन के लिए जुटे श्रद्धालुओं के जयकारे से परिसर गुंजायमान रहा। बताया जाता है कि गांव के लोग मां शीतला के दरबार में शीश नवाने के उपरांत ही हर काम-काज करते हैं, लेकिन सोमवार को धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ जाती है। आस-पास गांव के साथ दूर दराज के लोग भी दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से की गई आराधना के दौरान मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.