बेगुसराय, मार्च 11 -- बीहट, निज संवाददाता। बीहट नगर परिषद के वार्ड 21 जलेलपुर स्थित मां शीतला धाम में बुधवार को बसिऔरा पूजा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जिले से लेकर आस पास के कई जिले के लोग माता शीतला की आराधना के लिए पहुंचे।तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार भी बसिऔरा पूजा में शरीक हुए।शीतला मंदिर के पीठासीन आचार्य महंत महेश दास जी महाराज बताया कि माता शीतला को चेचक, खसरा, हैजा, पिलेख व बोदरी जैसी बीमारी से निजात की देवी भी माना गया है।शीतला अष्टमी के दिन माता शीतला को बासी भोजन का भोग लगाया जाता है और लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाता है। महंत श्री महेश दास महाराज जी जी ने बताया कि महाअष्टमी के एक दिन पहले सप्तमी तिथि यानी 10 मार्च की रात ही पकवान, पुआ, खीर-पुड़ी, कढ़ी-भात समेत अन्य प्रकार की भोजन सामग्री लोगों के द्वारा गई और आज बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.