देवरिया, मार्च 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि पर गुरूवार को घरों में माता शीतला की भक्ति भाव से आराधना हुई। दिन भर की तैयारी के बाद रात में महिलाओं ने मईया के गीतों के बीच नवमी पूजन किया। चैत्र नवरात्र पर हर तरफ भक्ति व उल्लास छाया हुआ है। गुरूवार को अष्टमी की तिथि बेहद खास थी। मौका था शीतला माता की पूजा। सुबह ही घरों में माता शीतला के पूजन की तैयारी शुरू हो गई। दोपहर में महिलाओं ने पूरे घर की विधिवत साफ-सफाई की। उसके बाद तैयार होकर माता की पूजा में जुट गईं। घरों में मईया के गीत शुरू हो गए। घर की बड़ी महिलाएं और युवतियों के निमिया की डरिया मैया झुलेली झुलनवां, सुनीं देवी मईया हमरो पुकार, आंख खुले तो तोहरे हो दर्शन व मैया के दरबार सजल बा जैसे गीतों से माहौल भक्तिमय हो उठा। माता की पूजा को लेकर महिलाओं का उत्साह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.