देवघर, मार्च 29 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर कल्याण एवं नगर शांति के लिए माता शीतला की वार्षिक पूजा 7 अप्रैल 2026 को निर्धारित है। वार्षिक पूजा से पूर्व शीतला मंदिर प्रांगण में 9 दिवसीय चंडी पाठ का आयोजन किया जाएगा। 9 दिवस चंडी पाठ शीतला माता मंदिर देवघर परिसर में सोमवार सुबह 8:30 बजे से शुरु होगी। जो अनवरत नौ दिनों तक जारी रहेगी। इसके साथ ही प्रत्येक दिन शाम को नौ दिनों तक श्रद्धालु महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक दिन संध्या बेला में आरती भी होगी। चंडी पाठ के दौरान पुजारी नंदलाल पंडित महाराज द्वारा यजमान मनोज केशरी स्पत्निक को पूजा अर्चना कराई जाएगी। माता शीतला की वार्षिक पूजा को लेकर शहरी इलाके में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...