भदोही, अप्रैल 7 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद।विकास खंड औराई के डेरवां गांव में गंगा तट पर विराजमान मां शीतला का अलौकिक शृंगार किया गया। पूरे दिन भक्तों का रैला दर्शन और पूजन को उमड़ा। मंगला आरती के साथ प्रातः काल से ही शुरु हुआ दर्शन पूजन का क्रम देर शाम तक चलता रहा। साप्ताहिक मेला के अवसर पर सोमवार को मां शीतला का रंग बिरंगे सुगंधित पुष्पों से भव्य शृंगार किया गया। प्रातःकाल मंगला आरती के साथ दर्शन पूजन के लिए लगी कतार लम्बी होती चली गई, देर शाम तक चले दर्शन-पूजन के लिए जुटे श्रद्धालुओं के जयकारे से परिसर गुंजायमान रहा। बताया जाता है कि गांव के लोग मां शीतला के दरबार में शीश नवाने के उपरांत ही हर काम काज करते हैं। लेकिन सोमवार को धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ जाती है। आस-पास गांव के साथ दूर-दराज के लोग भी दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं...