पूर्णिया, मार्च 10 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के नगर निगम वार्ड 44 के बेलौरी कृष्णापुरी कॉलोनी में रेलवे पटरी के किनारे स्थित माता शीतला मंदिर सजधज कर तैयार हो गया है। मंगलवार की देर संध्या विशेष पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही यहां लगने वाला प्रसिद्ध शीतला मेला भी शुरू हो जाएगा। रात से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगेगी। बहार से आये लोग रात्री में ही विशेष पूजा अर्चना करेंगे। बुधवार की सुबह से मंदिर व मेला परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। श्रद्धालु माता शीतला की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे और उसके बाद मेले का आनंद लेंगे। मेले को लेकर पूरे इलाके में उत्साह का माहौल है। मेले की सुरक्षा व...