फिरोजाबाद, अप्रैल 25 -- फिरोजाबाद। नगर में चल रहे तीर्थंकर पंचोत्सव में भक्ति का अमृत बरस रहा है। समारोह मंडप में आयोजित हुए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान जैन समाज के श्रद्धालु भक्ति रस से शराबोर होते रहे। समारोह स्थल जिन भगवान के जयकारों से गूंजता रहा। नगर में महावीर जिनालय पर तीर्थंकर पंच उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को समारोह मंडप में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए। तीर्थंकर पंचोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को महावीर जिनालय में आचार्य सौभाग्य सागर एवं आचार्य सुरत्न सागर के सानिध्य में पंच कल्याणक महोत्सव में प्रभु नेमिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। यह भी पढ़ें- पंचकल्याणक महोत्सव में बही आस्था की अविरल धारा महोत्सव में भोपाल से आये कलाकारों ने जिनभक्तों का मन मोह लिया।महावीर जिनालय में प्रातः नित...