पलामू, फरवरी 25 -- मेदिनीनगर। पांकी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पांकी प्रखंड के चांपी खुर्द (घुजाटांड़) तथा पांकी नावागढ़ स्थित हनुमान मंदिर, साबरी चौक पीपर मोड़ परिसर में माता शबरी पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पांकी विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने विधिवत पूजा-अर्चना किया। अखिल भारतीय भुइयां समाज ने माता शबरी जयंती समारोह में विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा सबसे सशक्त माध्यम है। माता शबरी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए सभी को शिक्षित, संगठित एवं संघर्षशील बनने का संकल्प लेना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...