चित्रकूट, जून 18 -- विवेक मिश्रा, चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट स्थित ग्रामोदय विश्वविद्यालय के वाल्मीकि सभागार में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली एवं इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे चिल्ड्रेन थिएटर वर्कशॉप का समापन हुआ। आखिरी दिन रंगमंचीय नाटक शबरी के राम का भव्य एवं मनोहारी मंचन कर बाल कलाकारों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।सतना सांसद गणेश सिंह ने बाल कलाकारों की प्रस्तुति को सराहा। कहा कि माता शबरी और प्रभु श्रीराम का प्रसंग चित्रकूट वनांचल की सांस्कृतिक एवं भावनात्मक पहचान का महत्वपूर्ण आधार है। अयोध्या आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु चित्रकूट की पावन भूमि पर भी आना चाहता है, क्योंकि भगवान श्रीराम के वनवास काल का महत्वपूर्ण हिस्सा चित्रकूट से जुड़ा है। यह भी पढ़ें- कथा व्यास ने मर्यादा व धैर्य पर दिया प्रव...