माता वैष्णो देवी के दर्शन को 32 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
लातेहार, अगस्त 18 -- लातेहार,प्रतिनिधि। सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र प्रजापति के नेतृत्व में मंगलवार को थाना चौक से 32 श्रद्धालुओं का जत्था माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाए और यात्रा की सुखद एवं सफल होने की कामना की। श्रद्धालुओं ने कहा कि माता वैष्णो देवी के दर्शन कर वे क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना करेंगे। जत्थे के रवाना होने के दौरान थान चौक का माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को यात्रा की शुभकामनाएं दीं। जत्थे में पिंटू प्रसाद, सोनू कुमार, दीपक कुमार, गोलू कुमार, मोनू कुमार, नंदू दास समेत अन्य श्रद्धालु शामिल हैं। श्रद्धालुओं ने सुरक्षित यात्रा और दर्शन की सफलता को लेकर माता का आशीर्वाद मांगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.