सहारनपुर, अगस्त 30 -- सरसावा। अंबाला रोड स्थित बलवंतपुर के अष्टभुजी माता वैष्णो देवी मंदिर से शनिवार को 25 श्रद्धालुओं का जत्था माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पैदल रवाना हुआ। यात्रा शुरू होते ही मंदिर परिसर माता रानी के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर के पीठाधीश्वर संजय महाराज के नेतृत्व में निकली यह 16वीं पैदल यात्रा है। रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। यात्रा में दिनेश भगत, वैभव, महेंद्र, अमित, राजकुमार तोमर, सागर वालिया, गजेंद्र वर्मा, रमेश धीमान और प्रदीप प्रधान समेत क्षेत्रवासी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- टाटीझरिया से 50 श्रद्धालुओं का जत्था माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...