नई दिल्ली, मार्च 23 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। नवरात्र के पांचवें दिन सोमवार को माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्त हाथों में चुनरी, नारियल और श्रृंगार का सामान लेकर मंदिर पहुंचे और मां के चरणों में अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-दो स्थित सिद्धपीठ श्री नीलम माता वैष्णो मंदिर भक्ति का केंद्र बना हुआ है। वैष्णो देवी मंदिर की तर्ज पर बनी गुफा में मां सरस्वती, मां लक्ष्मी और मां काली की पिंडियों के दर्शनों के लिए आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। गुफा से गुजरते हुए जब श्रद्धालु मां के साक्षात स्वरूप के दर्शन करते हैं, तो उन्हें वैष्णो देवी मंदिर जैसा दिव्य और आध्यात्मिक अनुभव होता है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है।मंदिर में सुबह आठ बजे, दोपहर 12 बजे, शाम पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.