मथुरा, मार्च 19 -- नवरात्रि के प्रथम दिन गुरुवार को माता शैलपुत्री के पूजन अर्चन वंदन करने के लिए एटीवी के पीछे नरहौली मथुरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर पर सुबह से भी भक्तों का तांता लग गया। मंदिर में सुबह नवचंडी महायज्ञ का पूजन हवन के साथ ही श्रीमद रामचरितमानस पाठ आरंभ हो गया। इस अवसर पर देवी मां के भक्त भक्ति भाव में सराबोर दिखे। मंदिर पुजारी रामेश्वर गौतम ने बताया कि सुबह प्रातः में भगवती वैष्णो देवी का पंचामृत अभिषेक किया गया। देवी जी को नई पोशाक धारण कराई गई। भक्तों ने प्रातः कालीन आरती में शामिल होकर अपने आपको कृतार्थ किया। मंदिर सेवायत विकास गौतम ने सभी भक्त जनों सनातन धर्म अनुयायी जनों को नव विक्रम संवत 2083 की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...