सिमडेगा, मार्च 2 -- बानो, प्रतिनिधि। कोलेबिरा प्रखंड क्षेत्र के लचरागढ़ स्थित देवी गुड़ी मंदिर प्रांगण में माता रानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुजारी प्रमोद पंडा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में माता रानी समिति का पुनर्गठन किया गया। जिसमें संरक्षक के रूप में सुषमा देवी, तारा देवी, नंदनी महतो, नंदनी देवी, सुखन देवी व रूक्मिणी देवी को चुना गया है। जबकि संगीता देवी को अध्यक्ष, नलिनी देवी को उपाध्यक्ष, वीणा देवी को सचिव, नेहा साहू को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। बैठक में अखंड हरि कीर्तन सह यज्ञ महोत्सव आयोजन करने का निर्णय लिया गया। 19 मार्च को देवी गुड़ी मंदिर प्रांगण से देव नदी तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। 20 मार्च को अखंड हरि कीर्तन और 21 मार्च को पूर्णाहुति,नगर भ्रमण एवं महाभंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.