माता रानी के भजनो पर रात भर झूमे श्रद्धालु
विकासनगर, जून 28 -- नरेंद्र तोमर लखवाड़ में काली माता मंदिर में जटियान परिवार की ओर से माता काली का जागरण और भंडारे का आयोजन किया गया। रात्रि जागरण में कलाकारों ने मधुर प्रस्तुतियों से भक्तिमय वातावरण बना दिया। जैसे ही भक्ति गीतों की स्वर गूंजीं, पूरा परिसर श्रद्धा और उत्साह से सराबोर हो उठा। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे और पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति का रंग गहराता गया। संगीत में भी कलाकारों का बेहतरीन सहयोग देखने को मिला।श्रद्धालु लोगों ने रात भर माता के भजनों का आनंद लिया। रात्रि जागरण में भगत एंड पार्टी ने माता काली के विभिन्न रूपों को दिखाया। माता के भजन गाकर एक नई उमंग भक्तों में जगाई, झांकियों से समां बांधा जिस पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरी रात चले जागरण में कलाकारों ने मां भगवती के एक के बाद एक भज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.