बाराबंकी, मार्च 28 -- सआदतगंज। क्षेत्र में आयोजित माता के जागरण कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे नजर आए। देर रात तक चले इस धार्मिक आयोजन में भजन गायक मंडली ने एक से बढ़कर एक माता के भजन प्रस्तुत किए, जिन पर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे। सआदतगंज पुरानी बाजार में राजेश युवा जागरण मंडल द्वारा आयोजित रात्रि जागरण कार्यक्रम में राघव म्यूजिकल ग्रुप ने रात भर एक के बाद एक माता के भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से माता की पूजा-अर्चना के साथ हुई। गायिका कीर्ति ने गणेश वंदना के बाद जैसे ही भजनों की श्रृंखला शुरू हुई, पूरा पंडाल 'जय माता दी' के जयकारों से गूंज उठा। भजनों की मधुर धुन और ढोल-नगाड़ों की थाप पर महिलाएं, पुरुष और युवा नाचते-गाते नजर आए। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.