बिजनौर, मार्च 27 -- धामपुर। चैत्र नवरात्र की दशमी के अवसर पर अनन्त श्री शिव शक्तिपीठ एवं संस्कार शाला आश्रम पर माता रानी का पूजन कीर्तन भजन प्रसाद वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मुख्य यजमान यतेन्द्र चौहान अर्चना सिंह रहे। आचार्य डाक्टर दिनेश चन्द्र भारद्वाज संस्थापक गौरी गौशाला आश्रम के सान्निध्य में पूरी नवरात्र भर मातारानी के कीर्तन भजन का आयोजन रहा, प्रतिदिन अलग-अगल परिवार ने अपने संकल्प पूजन सम्पन्न कराया। आचार्य श्री ने मातारानी की महिमा के बारे में बताया कि माता के नौ रूप विशेष कर नवरात्र में पूजे जाते हैं। इस अवसर पर कविता भारद्वाज, बबीता त्यागी, अर्चना रानी, संदीपा चौहान, कविता अग्रवाल, मनु चौहान, अनीता वर्मा, भूमिका भारद्वाज, ललित बाला, पारुल चौहान, सोनम शर्मा, सीमा चौहान, निशि रस्तोगी, नीतू चौहान, प्रीति शर्मा, निर्मल चौहान, तु...