उन्नाव, जून 6 -- पुरवा, संवाददाता। गुरुवार की रात क्षेत्रीय दुर्गा मंदिर परिसर में विशाल जागरण का आयोजन हुआ। इसमें मां की भेंटों पर भक्त रातभर झूमते रहे। जयकारों से पंडाल गूंजता रहा। हवन पूजन के बाद माता रानी के जगराते का आयोजन किया गया। इसमें बाहर का आए गायक कलाकारों ने पूरी रात माता रानी के भजनों से भक्तों को डुबाए रखा। भजन गायक ने मैया कहां मिलेगी' भजन पर भक्तों को थिरके पर मजबूर कर दिया। माता रानी के जयघोष से पंडाल गूंजता रहा।जागरण पार्टी के कलाकर अमरसिंह गणेश वंदना गाई। अश्वनी चक्रधारी ने तीन बाण के धारी....भजन गायिका-मेघा शर्मा ने शेरो वाली मैया का दीदार कर लीजिए गाया तो माहौल भक्तिमय नजर आया। इसके बाद- झांकिया निकाली गई। जगराते में आचार्य संजय त्रिपाठी, सपा नेता पवन मिश्रा, अविचल शुक्ला, पोपे सिंह, उत्तम चन्द्र लोधी ने माता के दर्श...