बाराबंकी, मार्च 26 -- मसौली। कस्बा स्थित रामशरणदास भगवतदास हनुमान मंदिर मसौली में बीती रात्रि मां भगवती का भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें माता के गुणगान के साथ झांकियां भी प्रस्तुत की गई। रात भर चले जागरण में सभी श्रद्धालु माता गीतों पर झूमते रहे। कार्यक्रम की शुरुआत माता रानी की ज्योति प्रज्वालित कर की गई। जेएमडी जागरण म्यूजिकल ग्रुप बाराबंकी के गायकों ने मां दुर्गा के एक से बढ़कर एक भजन गाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। सर्वप्रथम माता रानी का पूजन पुजारी बाबा रामलाल दास ने विधि विधान से कराते हुए मां की ज्योति प्रज्ज्वलित कराई। मां का आवाहन व गणेश वंदना आकाश साई लखनऊ ने, मेरी आन रखना मां मेरी शान रखना..। गणपति लाखों मेरी लाज, पूरन की जो मेरे काज। सीतापुर की गायिका सोनी शर्मा ने गाया, प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, मां मुरादें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.