आगरा, मार्च 26 -- चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन भक्तों ने मंदिरों में देवी के महागौरी स्वरूप की पूजा अर्चना की। शहर के चामुंडा देवी मंदिर व सोरों के भोगपुर में देवी महागौरी स्वरूप की पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। देवी मंदिरों व घरों पर भक्तों ने धार्मिक अनुष्ठान किए। घरों पर कन्या व लांगुरों को भोजन कराए। गुरुवार की सुबह से ही शहर के चामुंडा मंदिर में देवी के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा करने के लिए भक्तों की कतारें नजर आईं। मंदिर में महिला व पुरूषों को दर्शन कराने के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्थाएं की गई थीं। जिससे भक्त सुविधाजनक तरीके से देवी के दर्शन व पूजा अर्चना कर सकें। सोरों के भोगपुर में स्थित देवी मंदिर में अष्टमी के दिन कासगंज के साथ ही आस-पास के क्षेत्रों से भक्त महागौरी की पूजा व दर्शन करने के लिए सुबह से ही पहुंचना शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.