फतेहपुर, मार्च 26 -- फतेहपुर। चैत्र नवरात्र की अष्टमी हर्षोल्लास के साथ गुरुवार को मनाई गई। देवी मंदिरों एवं घरों पर माता महागौरी का पूजन अर्चन भक्तों ने श्रद्धाभाव से किया। माता महागौरी की स्तुति कर देवी भक्तों ने घर परिवार की सुख समृद्धि की प्रार्थना की। सुबह से लेकर शाम तक घरों में विभिन्न अनुष्ठान होते रहे। कई स्थानों में कन्या भोज आयोजित किए गए। वहीं भक्तों ने हर्षोल्लास के साथ देवी के दरबार में पहुंचकर ध्वजा व नारियल भी चढ़ाए। सिद्धपीठ दुर्गा मंदिर, कालिकन मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों पर श्रद्धालु पहुंचे। जहां पूजा की और माता के जयघोष व देवी गीत गुंजायमान होते रहे। महाअष्टमी पर भक्तों ने माता के आठवें स्वरूप की पूजा अर्चना की। शक्ति का आठवां स्वरूप माता महागौरी के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि माता महागौरी की पूजा अर्चना से सुहा...